दुल्हे के साथ ठगी मार फरार हुई एक दिन की दुल्हन

छतरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक लुटेरी दुल्हन ने अपने दुल्हे के साथ ही ठगी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना राजनगर थाने के दलपतपुरा गांव की है जहां एक बिचौलिए के माध्यम से सतना की रहने वाली एक युवती के साथ सोनल लाल की शादी हुई थी। शादी विधि-विधान के साथ सभी की उपस्थिति में हुई। शादी के अगले दिन दुल्हन ने अपने दूल्हे पति से एक मोबाइल और सोने के जेवरात की मांग की, नहीं तो घर वापस जाने की धमकी दी।

Advertisements

घबराए दूल्हे ने अपने पिता को इस बारे में जानकारी दी। दूल्हे के पिता ने डेढ़ लाख का कर्ज लेकर दुल्हन को 16 हजार का नया मोबाइल लेकर दिया और डेढ़ लाख रुपए जेवरात खरीदने के लिए दिए। आरोप है कि दुल्हन का कथित भाई जिसने शादी करवाने मे सहयोग किया था। सोनल लाल के घर आया और एक दिन की दुल्हन को बहाने से लेकर कैश और जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गया। जब पत्नी नहीं लौटी तो पीडि़त दूल्हे ने अपने परिवार के साथ एसपी को आवेदन देकर लुटेरी दुल्हन के गिरोह का खुलासा कर ठगी गई संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है। एसपी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here