वन्य प्राणी संरक्षण पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी: महावीर सिंह

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व वन्य जीव संरक्षण दिवस के अवसर पर वन विभाग के चीफ कंजरवेटर हिल्स महावीर सिंह ने “द स्टैलर न्यूज़” के साथ चर्चा करते हुए कहा कि प्रकृति मानव जीवन का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा मनुष्य सभ्यता के विकास से ही प्रकृति पर पूरी तरह से निर्भर है और प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करता है। उन्होंने कहा हाल ही के दशकों में मानव सभ्यता ने प्राकृतिक संसाधनों का बहुत अधिक दोहन शुरू कर दिया गया। बड़े-बड़े जंगलों को ख़त्म कर दिया गया। उन्होंने कहा शेर,बाघ, चीता, ऐसे ही कितने ही जीव-जंतुओं का शिकार इस हद तक किया गया कि वह विलुप्त होने की कगार में हैं और कुछ तो विलुप्त भी हो गए। महावीर सिंह ने कहा प्रदुषण लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे प्रकृति में नकारात्मक बदलाव हो रहा है और ग्लोवल वार्मिंग जैसे भयावह परिणाम देखने को मिल रहे हैं। एक शोध के अनुसार समुद्री जीवों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।

Advertisements

सबसे ज्यादा दोहन समुद्री जीवों का किया जाता है साथ ही समुद्र में ही सबसे अधिक प्रदुषण भी है। जिसका परिणाम यह है कि तटीय क्षेत्र की सैकड़ों प्रजातियां आज लुप्त होने की कगार में हैं। उन्होंने कहा ऐसी परिस्थिति में प्रकृति और वन्य जीव जंतुओं की रक्षा के लिए विश्व वन्यजीव दिवस मनाना बहुत जरुरी हो जाता है। जिससे पूरी दुनियां को प्रकृति और वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा हम आशा करते हैं कि आप भी इस दिन से संकल्प करेंगे और प्रकृति के बचाव के लिए जो भी जरुरी है करने का प्रयास करेंगे ताकि वन्य जीवों की रक्षा हो और पर्यावरण संरक्षण हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here