नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस की सेना घुस गई है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने ये दावा किया है और इसको लेकर वीडियो जारी किया है। वीडियो में रूसी टैंक देखे जा रहे हैं। रूस के इस दावे के बाद अब ये तय है कि कीव पर कब्जे की लड़ाई तेज हो सकती है। रूस का कहना है कि कीव के बाहरी इलाके में रूसी सेना की एंट्री हो गई है।
यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ रूस का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। रूस के काफिले की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें 64 किलोमीटर लंबा रूस का सैन्य काफिला देखा जा सकता है।