Friday, October 23, 2026
Home International बीबीसी समेत कई विदेशी मीडिया वैबसाइट पर रूस ने लगाई रोक

बीबीसी समेत कई विदेशी मीडिया वैबसाइट पर रूस ने लगाई रोक

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रूस के कम्युनिकेशंस वाचडॉग ने बीबीसी, वाइस ऑफ अमरीका, रेडियो फ्री यूरोप/रेडिया लिबर्टी समेत कई विदेशी समाचार संगठनों की वैबसाइटों पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा है कि यह कदम यूक्रेन पर रिपोर्टिंग के दौरान इन संगठनों की ओर से झूठी जानकारियां फैलाने के लिए उठाया गया है। रूस ने पश्चिमी मीडिया पर बार-बार आरोप लगाए हैं कि वह दुनिया के बारे में आंशिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं और अक्सर यह रूस विरोधी होता है। वह अपने नेताओं से ईराक जैसे विनाशकारी युद्ध और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल नहीं पूछते।

Advertisements

रूस में सेना विरोधी झूठी खबर फैलाने वालों को होगी 15 साल की जेल
यूक्रेन से छिड़े युद्ध के बीच रूस में नया कानून पास किया गया है। अब सेना के खिलाफ झूठी खबर प्रकाशित करने पर रूस में 15 साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here