Thursday, October 29, 2026
Home National मदर डेयरी ने दूध के दामों में की 2 रुपए बढ़ोतरी

मदर डेयरी ने दूध के दामों में की 2 रुपए बढ़ोतरी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़े दाम दिल्ली-एनसीआर में रविवार से प्रभावी होंगे। मदर डेयरी कंपनी का कहना है कि इनपुट कॉस्ट में भारी बढ़ोतरी हुई है।

Advertisements

दूध के दामों में बढ़ोतरी की यह घोषणा अमूल और पराग मिल्क फूड्स द्वारा दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाए जाने के बाद की गई है। कंपनी की ओर से शनिवार को कहा गया कि बढ़ती खरीद कीमतों, ईंधन और पैकेजिंग की लागत के चलते दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम प्रति लीटर दो रुपए बढ़ाए जा रहे हैं। कंपनी के इस ऐलान के बाद अब फुल क्रीम दूध की कीमत 59 रुपए प्रति लीटर होगी। वहीं, टोंड दूध की कीमत बढक़र 49 रुपए और डबल टोंड दूध 43 रुपए में मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here