
छतरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक चाय की दुकान लगाने वाली महिला से शादी रचानी युवक को महंगी पड़ गई। शादी के बाद पत्नी ने जिद की तो उसने अपनी जमीन बेचकर पत्नी को गहने खरीदकर दिए। उसे क्या पता था उसकी पत्नी गहने लेकर रफूचक्कर हो जाएगी। अब पीडि़त ने पुलिस ने शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार छतरपुर शहर के पठापुर रोड निवाली अखिलेश नायक ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एक शिकायत दी है। उसने बताया कि दो साल पहले जब पहला लॉकडाऊन लगा था, तब उसे उषा पाल से प्यार हुआ था। उषा पाल छतरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान लगाती थी और मैं सुबह वहां घूमने जाता था। तभी हम दोनों के बीच प्यार हो गया। दो साल चले इश्क के बाद 12 जनवरी 2022 को उषा राजकुमार पाल निवासी हरनामपुरा थाना अजयगढ़ के साथ न्यायालय में विवाह पंजीयन के माध्यम से शादी रचाई थी।
पीडि़त अखिलेश ने बताया कि कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य चलता रहा। फरवरी में मेरी पत्नी उषा ने मुझ से कुछ जेवरातों की मांग की। मैंने जमीन बेचकर उसे सोने की चेन, कान की बाली और कुछ अन्य सामान भी दिलाया। साथ ही गांव के बैंक में मेरे दो लाख रुपए जमा थे, वह भी निकालकर घर पर रख लिए। 12 दिन पहले पत्नी ने दोपहर में मुझ से कुछ सामान लाने के लिए कहा, जब लौटकर घर वापस आया, तब उषा घर से गायब थी। साथ मे वह दो लाख रुपए नकद एवं जेवरात भी ले गई। अखिलेश ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है।












