Saturday, October 31, 2026
Home National एक जनवरी से एटीएम का इस्तेमाल करना होगा महंगा

एक जनवरी से एटीएम का इस्तेमाल करना होगा महंगा

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नए साल से एटीएम का इस्तेमाल करना महंगा होने जा रहा है। आरबीआई ने सभी बैंकों को एक जनवरी 2022 से एटीएम ट्रांजेक्शन के चार्जेस बढ़ाने की अनुमति दे दी है। अब आपके एटीएम कार्ड पर जितने फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा दी गई है, उससे अधिक इस्तेमाल करने पर पहले की तुलना में बैंक को अधिक पैसे देने होंगे।

Advertisements

आरबीआई के नेटिफिकेश्न के अनुसार फ्री ट्रांजेक्शन की मंथली लिमिट के बाद बैंक ग्राहकों को अब अधिक पैसे देने होंगे। अभी हर ट्रांजेक्शन पर 20 रुपये वसूले जाते है। एक जनवरी से यह बढक़र प्रति ट्रांजेकश्न 21 रुपये हो जाएगा। यह फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजेक्शन पर लागू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here