Tuesday, October 27, 2026
Home National एसपी हमीरपुर की बड़ी कार्रवाई, नादौन थाना एसएचओ सहित 3 जवान सस्पेंड

एसपी हमीरपुर की बड़ी कार्रवाई, नादौन थाना एसएचओ सहित 3 जवान सस्पेंड

हमीरपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। रजनीश शर्मा । एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात नादौन थाने में दबिश दी । इस दौरान एसएचओ योग राज चंदेल सहित तीन पुलिस कर्मियों को शराब के नशे में पाया गया था। एसएचओ योगराज चंदेल के साथ कांस्टेबल सत्येन्द्र , बेसरी लाल नशे में धुत पाए गए और जब उनका मेडिकल करवाया गया तो मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि  हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र की पुलिस कितनी मुस्तैद है, इसकी घटिया मिसाल देखने को मिली है। यहां इससे पहले भी एक एसएचओ रिश्वतकांड और एनडीपीएस मामले में सस्पेंड हो चुका है। मंगलवार रात को एसपी हमीरपुर के निरीक्षण के दौरान यहां बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। यहां पर नादौन थाने के एसएचओ और दो अन्य कॉन्सटेबल को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत्त होने पर सस्पेंड किया गया है।

Advertisements

एसपी की कार्यवाही से थाने में हड़कंप मच गया है।  फिलहाल, तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है औऱ पड़ताल की जा रही है   एसपी ने मौके पर ही मैडिकल करवाया। मैडीकल रिपोर्ट में सभी तीनों नशे की डोज पाई गई। जिसके बाद बुधवार सुबह मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा ने तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी हमीरपुर डा. आकृति शर्मा ने बताया कि जल्द ही नादौन पुलिस थाना में नए एसएचओ की तैनाती की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here