
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यूक्रेन से जंग के 15 दिन बीतने के बाद अब रूस की भी चिंता बढऩे लगी है। रूसी संसद में नया कानून पारित किया गया है, जिसके अनुसार अब रूस के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होना अनिवार्य होगा। बता दें कि रूस में पिछले कुछ समय से सेना में नई भर्ती की प्रक्रिया बंद थी। यूक्रेन जंग के बाद अब रूस में 18 से 27 साल तक के लोगों को अनिवार्य रूप से सेना में कम से कम दो साल के लिए सेना में भर्ती होना पड़ेगा। इतना ही नहीं इस नियम का विरोध करने पर दंड का प्रावधान किया गया है। भर्ती में शामिल नहीं होने पर दो साल से चार साल तक की सजा दी जाएगी।

इस क्रम में पहले रूसी सेना की ओर से योग्य युवाओं को पत्र भेजा जाएगा, यदि दो सप्ताह के भीतर वह नहीं आते हैं, तो उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा। एक अप्रैल तक एक लाख नई भर्तियां होंगी।












