Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण...

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण मुहिम का किया उद्घाटन

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़): पंजाब राज्य में आज 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण मुहिम का औपचारिक उद्घाटन प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज कमल चौधरी ने सिविल अस्पताल मोहाली में आयोजित राज्य स्तरीय समागम में किया। इस मौके पर डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जी.बी. सिंह, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (प.भ.) डॉ. ओ.पी.गोजरा, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. बलविन्दर कौर, सिविल सर्जन मोहाली डॉ. आदर्शपाल कौर, डॉ. विक्रम गुप्ता (डब्ल्यू.एच.ओ.), ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा, एस.एम.ओ. डॉ. विजय भगत, डॉ. एच.एस. चीमा, एस.पी.एम. यू.एस.ऐड. डॉ. अभिषेक भी उपस्थित थे।

Advertisements

उद्घाटनी समागम में बोलते हुये राज कमल चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के एक माहिर ग्रुप की सिफ़ारिश पर कोविड टीकाकरण प्रोग्राम को 12-14 आयु वर्ग की आबादी के लिए बढ़ाया जा रहा है। इस आयु समूह के लाभार्थियों के लिए सिर्फ़ कोरबेवैकस वैक्सीन का प्रयोग किया जायेगा और यह इस आयु समूह के लिए प्रवानित स्वदेशी टीका है। इस टीके की दो ख़ुराकें 28 दिनों के अंतराल पर दी जानी हैं। पंजाब में इस आयु वर्ग की 8.65 लाख आबादी का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इस विशेष आयु समूह के लिए विशेष टीकाकरण सैशन लगाए जाएंगे। इसके अलावा, सावधानी की ख़ुराक/बूस्टर ख़ुराक अब 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी ही व्यक्तियों को दी जा सकती है।

इस ख़ुराक का क्रम दूसरी ख़ुराक की तारीख़ से 9महीनें के पूरे होने पर आधारित होगा। सावधानी की ख़ुराक के लिए सिर्फ़ पहले ली गई वैक्सीन की ही प्रयोग किया जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब राज्य ने योग्य आबादी के 96 प्रतिशत (18 वर्ष और इससे अधिक) को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक ख़ुराक के साथ कवर किया है और 72प्रतिशत से अधिक आबादी का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने आम लोगों को भी अपील की कि वह चौथी लहर की किसी भी संभावना से बचने के लिए कोविड के उचित व्यवहार की पालना ज़रूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here