Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur जाहिदपुर में माइनिंग माफिया ने ली किसान की जान: सरबजोत साबी

जाहिदपुर में माइनिंग माफिया ने ली किसान की जान: सरबजोत साबी

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। सूबे में भले ही सत्ता की तबदीली हो चुकी है लेकिन जिस तरह कांग्रेस के शासन में माइनिंग माफिया के हौसले बुलंद थे उसी तरह ही आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही माइनिंग माफिया ने बेखौफ होकर नाजायज माइनिंग शुरू कर दी है और इसी माफिया के कारण मुकेरियां हलके के गाँव जाहिदपुर के निवासी सुदेश कुमार उर्फ सोनू को अपनी जान गंवानी पड़ी है जो कि माइनिंग माफिया को रोकने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान एक गड्ढे में गिरने के कारण उसकी मौत हो गई और इसके लिए सीधे तौर पर उस जगह नाजायज माइनिंग करने वाले लोग जिम्मेेदार है, जिनके खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज होना चाहिए, यह प्रगटावा अकाली दल के मुकेरियां हलके के इंचार्ज सरबजोत सिंह साबी की तरफ से किया गया। सरबजोत साबी ने कहा कि आप की सरकार में माइनिंग माफिया ने आने वाले 5 सालों में जो लूट मचानी है उसकी शुरुआत मुकेरियां के गाँव जाहिदपुर से हो चुकी है जहाँ धक्के के साथ नाजायज माइनिंग करने के साथ-साथ माफिया की तरफ से एक घर के चिराग को भी हमेशा के लिए बुझा दिया गया है और यहाँ सुदेश कुमार की गलती सिर्फ इतनी ही थी कि वह माइनिंग माफिया को यह गुहार लगा रहा था कि उसकी जमीन के नजदीक नाजायज माइनिंग न करे क्योंकि माइनिंग होने के कारण उसकी जमीन की मिट्टी भी माफिया की तरफ से खोदे जा रहे गड्ढों में चली जाएगी और इस तरह उसकी जमीन खराब हो जाएगी लेकिन माफिया की तरफ से खोदे गए गड्ढों ने सुदेश कुमार की ही जान ले ली।
आप की सरकार बातें छोड़ अब माफिया के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करवाए: साबी

Advertisements

सरबजोत साबी ने कहा कि पिछले समय दौरान आप के नेताओं ने जिस तरह नाजायज माइनिंग के खिलाफ आवाज उठाई थी उस अनुसार अब कार्रवाई करने का समय आ चुका है और हमारी सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान से अपील है कि जल्द से जल्द जाहिदपुर में नाजायज माइनिंग करने वाले लोगों के खिलाफ कत्ल की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करवाकर मुलजिमों को जेल में बंद किया जाए और मृतक सुदेश कुमार के परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपए मुआवजा और परिवार के एक मैंबर को सरकारी नौकरी दी जाए। सरबजोत सिंह साबी ने कहा कि यदि इस मामले में आप की सरकार की तरफ से ढील दिखाते हुए माइनिंग माफिया का पक्ष लेने की कोशिश की गई तो अकाली दल की तरफ से आप की सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा और आने वाले समय में कहीं भी माइनिंग माफिया को नाजायज माइनिंग और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुकेरियाँ हलके में पिछले लंबे समय से चल रही नाजायज माइनिंग अब भविष्य में नहीं चलने दी जाएगी और माइनिंग माफिया को रोकने के लिए अकाली दल का हर वर्कर और नेता पूरी जान लगा देगा जिससे मुकेरियाँ हलके के हवा-पानी और जमीन को खऱाब होने से बचाया जा सके। अकाली नेता राजेश रत्तू,शाम सिंह शामा, कुलवीर सिंह बब्बा, रवि कुमार व अन्य।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here