लगता है भाजपा वालों ने दाल खानी छोड़ दी है: विधायक अरोड़ा

congress photo 17होशियारपुर: लगता है भाजपा वालों ने दाल खानी छोड़ दी हैै। इसीलिए तो इन्हें दाल के भाव नजर नहीं आ रहे हैं। एक तरफ तो मोदी देश को जिडिटल इंडिया बनाना चाहते हैं तो दूसरी तरफ गरीबों की थाली से दाल छीनी जा रही है। आज दाल के भाव इस कद्र बढ़ रहे हैं कि गरीब आदमी के लिए दो वक्त की रोटी कमाना व खाना दोनों की मुश्किल बना हुआ है। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने कांग्रेसियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अब तो इनके अपने एम.पी. भी दाल के भाव पर चिंता प्रकट करने लगे हैं, जिससे संकेत जाता है कि भाजपा के एम.पी. भी देश में बढ़ती महंगाई से तंग होने लगे हैं और कहीं न कहीं अपनी ही सरकार को कोसने भी लगे हैं। विधायक अरोड़ा ने कहा कि अच्छे दिनों काा सपना दिखाकर सत्ता में आने वाली भाजपा की मोदी सरकार ने देश की जनता को महंगाई के सिवाये कुछ नहीं दिया। अब तो देश की जनता कहने लगी है कि बहुत हुई महंगाई की मार नहीं चाहिए मोदी सरकार। इस दौरान मीडिया इंचार्ज सुुमेश सोनी ने कहा कि मोदी राज में पहले प्याज ने रुलाया और अब दाल ने देश की जनता को सताया है। मोदी सरकार नहीं चाहती कि देश की जनता चैन से दो वक्त की रोटी खाए। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, पार्षद सुरिंदर शिंदा, कुलविंदर सिंह हुंदल, सुदर्शन धीर, तीर्थ राम, सुनीश जैन सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here