Monday, October 19, 2026
Home Himachal सुजानपुर नगर परिषद में कांग्रेस का धमाका, उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव...

सुजानपुर नगर परिषद में कांग्रेस का धमाका, उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। चर्चा में रहने वाली नगरपरिषद सुजानपुर में कांग्रेस ने एक बार फिर से बड़ा धमाका कर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। ताजा घटनाक्रम में नगर परिषद सुजानपुर के भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। नगर परिषद सुजानपुर के पांच पार्षदों ने एडीएम हमीरपुर के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले पार्षदों में मनोज कुमार, वीना देवी, दीपक कुमार, शकुंतला देवी और मुनीश गुप्ता प्रमुख हैं।

Advertisements

आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस के लिए सुजानपुर नगर परिषद हमेशा नाक का सवाल रही है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की एक मात्र नगर निकाय पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच जंग हमेशा कांटे की रही है। पूर्व सीएम धूमल और विधायक राजेंद्र राणा के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में ताजा घटनाक्रम से भाजपा को झटका लगा है। उधर, अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद कांग्रेस के हौंसले बुलंद दिख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here