Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh ब्रह्म शंकर जिम्पा ने अधिकारियों को पानी की टैंकियों की समय पर...

ब्रह्म शंकर जिम्पा ने अधिकारियों को पानी की टैंकियों की समय पर सफ़ाई यकीनी बनाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के घरों को साफ़ और पीने योग्य पानी की सप्लाई मुहैया करवाने के लिए पंजाब के जल सप्लाई और सैनीटेशन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने आज विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि दूषित पानी के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सभी पानी की टैंकियों की समय पर सफ़ाई यकीनी बनाई जाये। आज यहां मगसीपा, सैक्टर-26, में जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग के अधिकारियों के साथ पहली मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर घर को टोंटी वाला साफ़ और पीने योग्य पानी मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और हर घर में पीने वाले साफ़ पानी की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को जल सप्लाई के सभी चल रहे प्रोजैक्टों की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के साथ-साथ जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग के प्रोजैक्टों को तैयार करने और लागू करते समय स्थानीय विधायकों के साथ मिलकर काम करने के लिए भी कहा।

Advertisements

गर्मियों के मौसम के दौरान पीने वाले पानी की अधिक माँग की पूर्ति के मद्देनज़र विभाग की तैयारियों का जायज़ा लेते हुये मंत्री ने अधिकारियों को गर्मी के दिनों में पीने वाले पानी की सप्लाई की कमी से निपटने के लिए अतिरिक्त मशीनरी का प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बात को गंभीरता से यकीनी बनाया जाये कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी और पानी का प्रैस्शर भी पूरा रखा जाये। उन्होंने कहा कि जल सप्लाई सम्बन्धित लीकेज और अन्य शिकायतों का भी बिना देरी निपटारा किया जाये।
विभाग के अधिकारियों को पीने वाले पानी की शुद्धता और देखभाल सम्बन्धी लोगों को जागरूक करने के निर्देश देते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों को पानी की कमी के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए और इस बेशकीमती कुदरती स्त्रोत को बचाने के लिए इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाए जाने चाहिए। मंत्री का स्वागत करते हुये जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती जसप्रीत तलवाड़ ने मंत्री को राज्य में जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग की मुख्य गतिविधियों, पहलकदमियों और चल रहे प्रोजैक्टों संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने जल सप्लाई और सैनीटेशन मंत्री को यह भी भरोसा दिया कि सभी प्रोजैक्टों की गुणवत्ता को बरकरार रखते हुये पारदर्शी ढंग से समय पर पूरा किया जायेगा। मीटिंग में मुख्य इंजीनियरों, सुपरडैंट इंजीनियरों और सीनियर सलाहकार (वाटर क्वालिटी) के इलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here