कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने 22 लाख 89 हजार की लागत से मोहल्ला जगतपुरा में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि  होशियारपुर में दलगत राजनीतिक से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिसमें उन्हें सभी के सहयोग की जरुरत पड़ेगी। वे आज वार्ड नंबर 32 के मोहल्ला जगतपुरा में 22 लाख 89 हजार रुपए की लागत से अलग-अलग गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ इलाके के पार्षद सहित नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर वासियों के साथ मिलकर शहर में विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य लोगों की समस्या को ध्यान में रख कर ही किए जाएंगे ताकि सही मायने में लोगों को उस कार्य का लाभ हो। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि विकास कार्यों में क्वालिटी से किसी तरह का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे को विकास कार्यों में सही तरीके से खर्च करना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। इस मौके पर पूर्व पार्षद मोहन लाल पहलवान, संदीप सैनी, वरिंदर शर्मा बिंदू, बलवीर सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here