Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal धूमल ने सुजानपुर में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

धूमल ने सुजानपुर में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। स्वास्थ्य विभाग आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जिला के सभी खण्डों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, सप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ सोमवार को सिविल हस्पताल सुजानपुर में हो गया है। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया ।इससे पहले सिविल हॉस्पिटल शुजानपुर में पहुंचे  पूर्व मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ और उनकी टीम ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वास्थ्य मेले का विधिवत शुभारंभ करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने इस स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया एवं लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जो स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं उस पर भी जानकारी प्राप्त की।

Advertisements

अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रोग को छिपाना सबसे बड़ी बीमारी है, केंद्र एवं प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य शिविरों स्वास्थ्य मेले का आयोजन करके निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। बेहतरीन डॉक्टरों की टीम यहां पर उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि प्रदेश की जनता को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो ।उन्होंने कहा कि घर द्वार पर मिल रहे इस स्वास्थ्य मले का हर कोई लाभ ले, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोकसभा सांसद केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से प्रदेश में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई है घर द्वार पर लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है। बात वर्तमान की हो या फिर महामारी के उस दौर की सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हर किसी के लिए वरदान साबित हुई है उन्होंने बताया कि जैसे की जानकारी मिली है ये स्वास्थ्य मेले पूरे जिला हमीरपुर में लगाए जा रहे हैं ताकि जिला के प्रत्येक वर्ग तो उनका लाभ  मिले। सीएमओ हमीरपुर ने  बताया 18 अप्रैल को सुजानपुर में इस, स्वस्थय मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ है। इसके बाद 19 को भोरंज में, 20 को टौणीदेवी  में, 21 को नदौन 22 को गलोड  ओर बड्सर में  मेले का आयोजन किया जा रहा है! इन मेलों में मेडिसन, सर्जरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, आंख कान नाक के विशेषज्ञ, बच्चों के डॉक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, स्किन विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ देंगें! इसके साथ अल्ट्रासाउंड, एक्स रे और सभी प्रकार के टेस्ट तथा दवाइयाँ मुफ्त में उपलब्ध होंगी!  स्वास्थ्य अधिकारी रमेश डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुजानपुर और भोरज में महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए एक विशेष वैन भी उपलब्ध रहेगी।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here