Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur स्व. डा. देस राज सूद की बरसी पर उनके परिवार ने सांझी...

स्व. डा. देस राज सूद की बरसी पर उनके परिवार ने सांझी रसोई को भेंट की 5100 रुपए की राशि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़ )। स्व. डा. देस राज सूद की तीसरी बरसी पर उनके परिवारिक सदस्यों ने आज सांझी रसोई जिला रैड क्रास होशियारपुर में जाकर अपने पिता की याद में 5100 रुपए सोसायटी को दिए तथा बाद में वहां पर 10 रुपए प्लेट लेकर भोजन भी किया। उन्हें याद करते हए उनके पुत्र अशोक सूद हैप्पी ने कहा कि हमारे पिता ने अपनी पूरी जिंदगी में हमेशा गरीबों की मदद की तथा अपने क्लीनिक पर जिस मरीज के पास पैसे नहीं होते थे।

Advertisements

उन्होंने उनका ईलाज फ्री किया तथा हर तरह से उनकी मदद की। इस अवसर पर रैड क्रास सोसायटी की तरफ से सर्बजीत कुमार, कर्मजीत आहलुवालिया, डा. भारत भूषण सूद, डा. बृज भूषण सूद, अशोक सूद हैप्पी, सौरभ चौधरी, डा. अर्जुन सूद, अर्चित सूद, अर्पण सूद आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here