Monday, October 19, 2026
Home Jammu & Kashmir कोटरंका: रहस्यमय विस्फोट में उत्तरप्रदेश निवासी दंपत्ति घायल

कोटरंका: रहस्यमय विस्फोट में उत्तरप्रदेश निवासी दंपत्ति घायल

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जिला राजौरी के अंतर्गत कोटरंका के जगलानु (नाला) क्षेत्र में देररात रहस्मय विस्फोट होने से उत्तरप्रदेश निवासी पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए है। वह रात के समय झुंगी (अस्थायी निवास स्थल) में विश्राम कर रहे थे पति का नाम विनोद बताया गया है। धमाके की सूचना मिलते ही आस पास के लोग व पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचगे। और घायलों को उपचार के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक घायल विनोद को राजकीय मेडिकल संबंधित जिला अस्पताल राजौरी रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि करीब तीन सप्ताह पहले ही कोटरंका बाजार व पुलिस स्टेशन से चंद ही दूरी पर एक साथ दो विस्फोट हुए थे। उसका सुराग अभी मिला नहीं के तीसरा विस्फोट हो गया। क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here