Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal बेहतर लिंगानुपात के लिए बारीं पंचायत को सम्मान

बेहतर लिंगानुपात के लिए बारीं पंचायत को सम्मान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हमीरपुर द्वारा बुधवार को सिविल अस्पताल टौणी देवी में आयोजित जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बारीं पंचायत को क्षेत्र में बेहतर लिंगानुपात के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बारीं पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर को इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सम्मानित किया।इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके अग्निहोत्री, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की प्रिंसिपल सुमन यादव के साथ ही कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisements

बारीं पंचायत का लिंगानुपात अन्य पंचायतों के मुकाबले बेहतर है तथा महिला व पुरुष लिंगानुपात बराबरी पर आ गया है। इसके लिए पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर को बधाई दी गई। पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि आगामी दिनों में भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें पंचायत के लोगों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का बेहतर सहयोग व तालमेल रहा है । जिससे पंचायत निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी लोगों के सहयोग से इसी तरह नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने पंचायत वासियों को भी इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here