मोक्ष धाम टुकलेडा का जीरणोधार और बड्डू लिंक रोड होगा पक्का:डॉ.पुष्पेंद्र

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर विधानसभा से कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने शनिवार को ललीण पंचायत के टुकलेडा और नारा पंचायत में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान जन समस्याओं को सुना। टुकलेडा गांव में गांववासीयों ने उनके मोक्ष धाम का जीणोद्धार की समस्या रखी जिसे डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रमुख रूप से स्वीकार किया। इसके अलावा उन्होंने स्ट्रीट लाइट व रास्ता के निर्माण के लिए भी धनराशि उपलब्ध कराने की बात की। उन्होंने कहा कि टुकलेडा से बडू लिंक रोड को भी तुरंत पक्का किया जाएगा और प्राचीन शिव मंदिर का भी जीणोद्धार  किया जाएगा।

Advertisements

अपने संबोधन में उन्होंने कहा की  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  के कुशल नेतृत्व में प्रदेश इतनी आपदा होने के बाद भी तरक्की के रास्ते पर है जिसमें कि युवाओं को ई टैक्सी द्वारा रोजगार देना इसके अलावा दूसरे  चरण  में  6 कनाल  भूमि पर सोलर बिजली प्लांट लगाना ऐसी योजनाएं हैं जिससे कि युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि आपदा के समय में भाजपा नेता कोई भी राहत प्रदेश को देने मेंअसफल रहे, बस चुनाव के समय ही जनता के हितैशी बनते हैं ।इस अवसर पर उनके साथ पंचायत प्रधान सरोज, पंचायत प्रधान नीलम शर्मा, राजीव गांधी पंचायत राज के ब्लॉक अध्यक्ष सोनू,पूर्व बीडीसी सदस्य अश्विनी शर्मा, वार्ड पंच करमचंद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील कौशल सेवादल उपाध्यक्ष सूबेदार हंसराज, जीतराम पूर्व प्रधान अश्विनी कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here