अजाद किसान कमेटी दोआबा ने जिलाधीश कार्यालय के आगे लगाया धरना, सौंपा ज्ञापन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश अनुसार हर जिले के जिलाधीश के कार्यालय के आगे धरने लगाए गए है। जिसके अंतगर्त अजाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर, के पंजाब प्रधान हरपाल सिंह संघा तथा जिला प्रधान हरबंस सिंह संघा की प्रधानगी में डी.सी. कार्यालय के आगे दोपहर तक धरना लगया गया, नारेबाजी की गई तथा मांग पत्र सौंपा गया कि केन्द्र सरकार के गृहमंत्री तथा उसके बेटे द्वारा जो लखीमपुर खीरी के किसानों के जो बर्बतापूर्ण कत्य किए गए थे, उनके गवाहों के साथ मार-पीट करके गवाहों को धमकाया जा रहा है, जो कि सरासर भारत के संविधान के विपरीत है, हमारा संविधान यह इज़ाजत हरगिज़ नहीं देता कि ताकतवर अपनी मन मर्जी के साथ देश को चलाये।

Advertisements

इस लिए इस मांग पत्र में देश के प्रधानमंत्री जी से मांग की जा रही है कि दोषियों की तरफ से लखीमपुर खीरी केस के किसी भी गवाह को डराया धमकाया ना जाए। इसके अतिरिक्त सरकार से यह भी मांग की गई कि पंजाब में मान सरकार द्वारा किसानों को गिरफ्तार करने के लिए जो वारंट जारी किए जा रहे हैं उसे तुरंत बंद किया जाये। किसानों को संघर्ष करने के लिए मज़बूर ना किया जाए। इस मांग पत्र को भेंट करने के वक्त कमेटी के प्रदेश प्रधान हरपाल सिंह संघा, जिला प्रघान हरबंस सिंह संघा, सुखपाल सिंह काहरी, सुखदेव सिंह काहरी, गुरदीप सिंह दीप सिंह खुन-खुन, मंगत सिंह होशियारपुरी, हरदयाल सिंह भरत, अमनप्रीत सिंह तथा अन्य संगठनों के किसान भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here