आर्मी ग्राउंड गगरेट में हुआ 4 दिवसीय भगवान शिव कथा का शुभारंभ

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा आर्मी ग्राउंड गगरेट में चार दिवसीय भगवान शिव कथा का शुभारंभ हुआ। इस कथा को वांचने के लिए के लिए साध्वी सुश्री दिवेशा भारती अपनी पूरी संत मंडली के साथ पहुंची। कथा के प्रथम दिवस में सर्व श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुश्री दिवेशा भारती ने बताया कि भगवान शिव की कथा मानव जाति को सुख समृद्धि में आनंद देने वाली है क्योंकि भगवान शिव कल्याण एवं सुख के मूल स्त्रोत हैं। वे संपूर्ण विद्याओं के ईश्वर समस्त भूतों के अधिश्वर ब्रह्म वेद अधिपति तथा साक्षात परमात्मा हैं।

Advertisements

भगवान भोलेनाथ की कथा में गोता लगाने से मानव को प्रभु की प्राप्ति होती है। लेकिन कथा सुनने व उसमें उतरने में अंतर होता है सुनना तो सहज है लेकिन इसमें उतरने की कला हमें केवल एक संत ही सिखा सकता है। कथा के पहले दिन महात्मय का वर्णन करते हुए साध्वी ाने कहा कि चंचुला नाम की स्त्री थी जिससे जब संत का संग मिला तो वे शिव धाम की अनुगामिनी बनी। कथा का समापन प्रभु की पावन आरती से हुआ। आरती में विशेष रूप से शिवसेना अध्यक्ष और उनके सभी सदस्य, एडवोकेट मंगल सिंह राणा जी, विनोद मनकोटिया, रजनी मनकोटिया जिला चिंतपूर्णी अध्यक्ष आदि सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here