भगवान श्री कृष्ण एक आदर्श चरित्र है: साध्वी श्वेता भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा माता वैष्णो देवी मंदिर दीप कालोनी गढशंकर में 30 अप्रैल से 2 मई तक सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित श्री कृष्ण कथा का आज तीसरा और अंतिम दिवस है। कथा के दौरान दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से परम पूजनीय सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या महामनस्विनी साध्वी सुश्री श्वेता भारती जी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण एक आदर्श चरित्र है। साध्वी जी ने रसखान प्रसंग सूनाते हुए प्रभु भक्ति रस को दरसाया है। अर्जुन की मानसिक व्यथा का निदान करते समय वे एक मनोवैज्ञानिक है, असूर शक्तियों व कंस का संहार करते समय वे धर्मावतार है, स्वार्थ पोषित राजनीति का प्रतिकार करके धर्म समन्वित राजनीति स्थापित करते हुए एक आदर्श राजनीतिज्ञ हैं। विश्व मोहिनी बंसी बजईया के रूप में एक संगीतज्ञ हैं। ब्रज वासियों के समक्ष प्रेम का सागर, सुदामा के समक्ष आदर्श मित्र, सुदर्शनचक्रधारी के रूप में एक योद्धा व ब्रजवासियों को कंस के अत्याचार का विरोध करने हेतु संगठित करने पर निराधार रूढिय़ों व परमपराओं का विरोध करते हुए वे सामाजिक क्रांति के प्रणेता है, व सबसे ऊपर वह है- जगत् गुरू।

Advertisements

साध्वी जी ने बताया कि प्रभु श्रीकृष्ण गौएँ चराया करते थे उन्होंने गौ संस्कृति ही दुनिया की श्रेष्ठ संस्कृति है इसको सिद्ध किया। किन्तु आज यदि हमसे यह पूछा जाए कि भारतवर्ष की सर्वश्रेष्ठ देसी गाय का क्या नाम है, तो शायद ही आप बताने में सक्षम हो पायेंगे। यूँ तो देसी गायों की सैंकड़ों प्रजातियां है पर अफसोस आज अधिकतर तो लुप्त हो चुकी है और कुछ लुप्त होने की कगार पर खड़ी है। इसका एकमात्र कारण भारतीयों का अपनी गौ माता से आंखे फेर लेना। परन्तु आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि आज विश्व के बहुत सारे देश हमारी ही भारतीय देसी गायों का दूध पी रहे हैं।

इसलिए उनके संवर्धन व संरक्षण हेतु महाराज श्री की प्रेरणा से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तहत कामधेनु नामक मुहिम चलाई गई है। जिसके अन्तर्गत संस्थान गो माता के संवर्धन व संरक्षण के लिए पूर्णतया कार्यरत है। कथा के दौरान साध्वी सुश्री जसपाल भारती, सूखदीप भारती, अविनाश भारती, प्रभूज्योति भारती,उपमा भारती ने मधुर भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया कथा क ा समापन प्रभु की पावन आरती के साथ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here