Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh गऊ चरागाहों को कब्ज़ा मुक्त करने के लिए कब्ज़ाधारक ख़ुद आगे आएंः...

गऊ चरागाहों को कब्ज़ा मुक्त करने के लिए कब्ज़ाधारक ख़ुद आगे आएंः सचिन शर्मा

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा ने गऊ चरागाहों के कब्ज़ाधारकों से अपील की है कि वह गऊ चरागाहों को जल्द से जल्द कब्ज़ा मुक्त करने के लिए ख़ुद आगे आएं। यहाँ जारी बयान में शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल की तरफ से शामलात ज़मीन छुड़वाने के लिए भू माफिया के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही सराहनीय है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस मुहिम के अंतर्गत सरकारी गऊ चरागाहों को भी कब्ज़ाधारकों से मुक्त करवाया जायेगा। शर्मा ने कब्ज़ाधारकों से अपील की कि कब्ज़ा न छोड़ने की सूरत में सख़्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि गऊ चरागाहें गायों के लिए बड़ा सहारा हैं, जहाँ गायों को कुदरती तौर पर हरा चारा, पीने के लिए पानी और ताज़ी हवा मिलती है, जो उनके लिए लाभदायक है परन्तु कई लोग निजी स्वार्थों के लिए बेजुबान गऊ वंश को सड़कों पर रुलने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि गऊ चरागाहों को कब्ज़ाधारक जल्द से जल्द छोड़ें जिससे भविष्य में गऊ वंश को इस ज़मीन पर रखने के लिए उचित प्रयास किये जा सकें जिससे सड़कों पर घूमती गायों की समस्याओं का निपटारा हो सके और साथ ही किसानों की फ़सलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here