पंडित सुखराम को हमीरपुर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला कांग्रेस की बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंद्र जार की अध्यक्षता में सर्किट हाउस हमीरपुर में हुई। इस बैठक में संचार क्रांति के मसीहा पंडित सुखराम के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके निधन पर 2 मिनट का मौन रखा और देश और प्रदेश के लिए उनके योगदान को याद किया गया। इस बैठक के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंद्र जार ने बताया संचार क्रांति के मसीहा पंडित सुखराम के निधन के कारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 7 दिन का शोक रखा है।  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य और नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर विधानसभा के आगमन का स्वागत और रोड शो के कार्यक्रम को 1 दिन के बाद 18 मई की जगह 19 मई को निर्धारित किया गया है।

Advertisements

इस बैठक में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश ठाकुर, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा, भोरंज कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी रमेश डोगरा, राम चंद्र पठानिया, प्रदेश संयोजक विवेक कटोच, एससी कांग्रेस जिला अध्यक्ष होशियार सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश रानी, असंगठित मजदूर कामगार के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव राणा, हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटियाल, जिला कांग्रेस महासचिव आरसी डोगरा ,जिला महासचिव नीलम ठाकुर,पूर्व शहरी अध्यक्ष मनोज शर्मा, रमेश लॉर्ड,पवन कुमार,युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता निशात शर्मा आदि कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here