कांग्रेस संगठन ने विधानसभा चुनावों के लिए तैयार की रूपरेखा 

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर अगले कुछ ही महीनों में प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावों की जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने हेतु एक क्रियाशील रोडमैप तैयार करने जा रही है यह जानकारी  जारी एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने दी। इसके अंतर्गत जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों तथा कांग्रेस विभागों से संलग्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। सभी स्तरों पर जिम्मेदारियों के सही कार्य निबंध को सुनिश्चित करने हेतु निगरानी समितियों का गठन किया जाना प्रस्तावित है। पार्टी संगठन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने हेतु सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्तर पर शीघ्र ही बूथ कमेटियों के अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर लगाकर अपने स्तर पर चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के तरीकों को सुझाया जाएगा।

Advertisements

   नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के निर्देशानुसार सभी पांचों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा वे शीघ्र ही अपने बूथ अध्यक्षों एवं बी.आर.ओ मनोनीत किए गए सदस्यों की सूची वे संबंधित चुनाव अधिकारी के कार्यालय में शीघ्र पहुंचाना आवश्यक है ताकि विभाग किसी भी चुनाव संबंधित प्रक्रिया में कांग्रेस के इन बूथ स्तरीय प्रतिनिधियों को सहभागी बनाया जा सके। जिलाध्यक्ष के अनुसार वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी कार्यप्रणाली पर साक्षों के साथ कुछ प्रिंट दस्तावेज भी तैयार किए जा रहे हैं जो कांग्रेस कार्यकर्ता जन जागरण के माध्यम से घर घर पहुंचाकर भाजपा के कारनामों की सच्चाई को उजागर करेंगे। कांग्रेस पार्टी अपने चुनाव प्रचार को धारदार बनाकर चुनावों में प्रदेश में भाजपा को चित करने की रणनीति तैयार की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here