जागरूक समाज, मजबूत राष्ट्र का आधार : नरेंद्र अत्री

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। एक राष्ट्र तभी मजबूत हो सकता है जब उस राष्ट्र के लोग अपनी निजी जरूरतों के साथ साथ सामाजिक जिम्मेवारियों को भी समझें । एक जागरूक समाज ही मजबूत और सशक्त राष्ट्र का आधार होता है। यह बात पूर्व में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रहे नरेंद्र अत्री ने टिहरा (तानिहार) में ज्योतिर्मय सामाजिक कल्याण समिति के आठवें वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सूरम सिंह ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और समिति के सदस्यों ने मुख्यातिथि नरेंद्र अत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नरेन्द्र अत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया। समिति के सदस्यों ने मुख्यातिथि नरेंद्र अत्री को टोपी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Advertisements

समिति के अध्यक्ष सूरम सिंह ने जोतिर्मय सामाजिक कल्याण समिति द्वारा पिछले तीन वर्षों में किये गये सामाजिक कल्याण के कार्यों का विवरण लोगों के सामने रखा। इस  मौके पर नरेंद्र अत्री ने ज्योतिर्मय सामाजिक कल्याण समिति और सदस्यों द्वारा समाज कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि कोरोना जैसी महामारी से जब पूरा विश्व जूझ रहा रहा तब देश में विभिन्न समाजिक संस्थाओं ने आगे आकर जरूरत मंद लोगों की सहायता की और देश को इस महामारी से उभरने में मदद पहुंचाई। इस मोके पर धर्मपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज सेवा में कार्यरत विभूत्तियों को उनके योगदान के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
 इसमें संस्था के सदस्यों के अलावा आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस कड़ी में संस्था से जुड़े नए सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शहीद परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया गया।इस मौके  पर समाज सेवी संस्था  ज्योति कलश  के अध्यक्ष सूरम  सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्राजेंद्र ठाकुर,उपाध्यक्ष कल्पना वर्मा ,कोषाध्यक्ष शरमेश चंद पालसरा ,संगठन सचिव  रणजीत पठानिया, प्रधान सचिव  स्वदेश चौहान ,जनरल महासचिव सुषमा ठाकुर,एवम्अंकेक्षक ओंकार ठाकुर,  मुकेश सिंह जी के साथ संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।साथ ही इस कार्यक्रम में आसपास के समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि जिसमें  धर्मपुर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष हाकम सिंह पठानिया, मशाल संस्था की अध्यक्षा  प्रेम कुमारी  ठाकुर, यस हिमाचल संस्था के प्रतिनिधि उपाध्यक्ष  सुरेंद्र पठानिया ज्योति कलश संस्था के प्रतिनिधि वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ,के एस कृष्णा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर कृपाल सिंह, एवं जय ज्वाला कला मंच सरकाघाट के अध्यक्ष  आरके वर्मा उपस्थित रहे। समिति के संगठन सचिव रणजीत पठानिय ने कार्यक्रम के मुख्यतिति सहित मौजूद लोगों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here