Saturday, October 17, 2026
Home Himachal फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुराल पर...

फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाये आरोप

तिर्वा (द स्टैलर न्यूज़)। तिर्वा गांव के बाहर को फंदे पर महिला का शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव को लटका देख परिजनों को घटना की जानकारी दी। तब परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की।

Advertisements

क्षेत्र के मलिहापुर गांव निवासी सरला देवी (35), पति अनिल के साथ पंजाब में रहती थीं। दीपावली पर सरला परिवार के साथ गांव आई थी। सुबह सरला देवी का शव गांव के बाहर पेड़ में फंदे से लटकता मिला। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सरला के पिता खजुआ निवासी रामचंद्र ने बताया कि पति-पत्नी में साथ रहने के लिए तहसील में विवाद हुआ था। तब सरला मायके खजुआ गांव चली गई थीं। इसके बाद सरला ने ससुराल मलिहापुर जाने की बात कही और घर से निकल गई।

इसी बीच सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों के पास एक पेड़ में साड़ी के फंदे से महिला का शव लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी गई। शव की पहचान होने पर सरला के मायके पक्ष में चीखपुकार मच गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव पेड़ में लटकाने का आरोप लगाया है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के पिता रामचंद्र ने शव का पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here