Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur कुलदीप धामी के नाबाद 99 रनों की बदौलत रसन इलेवन जीता

कुलदीप धामी के नाबाद 99 रनों की बदौलत रसन इलेवन जीता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना में खेली जा रही प्रीमियर क्रिकेट लीग के आज खेले गए मैच में रसन इलेवन ने स्काई इलेवन को सात विकेटों से हराया। रसन इलेवन की तरफ से खेल रहे पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप धामी की शानदार बल्लेबाजी नाबाद 99 रनों की बदौलत स्काई इलेवन को दी करारी हार। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई इलेवन ने 20 ओवरों में 191 रन बनाए, जिसमें सुनील कुमार 75 रन अनिल शर्मा 45, अंकित कुमार 35 रसन इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए, कुलदीप धामी ने 3 विकेट, रवि कुमार 2 विकेट प्राप्त किए।

Advertisements

रसन इलेवन की टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुलदीप धामी की शानदार बल्लेबाजी नाबाद 99 रन, विशाल ठाकुर 50 रनों की बदौलत 19.4 ओवरों में 3 विकेटों के नुकसान 192 रन बनाकर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।  स्काई इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनिल ने 2 विकेट प्राप्त किये। इस मैच में नाबाद 99 रन व तीन विकेट प्राप्त करने वाले कुलदीप धामी को मन ऑफ दी मैच से सम्मानित किया गया। इस मौके पर दविंदर कुमार, अनिल शर्मा, पुनीत ठाकुर, राज कुमार, रघुनाथ, पलविंदर सिंह, सतवंत सिंह, कुलविंदर सिंह, अर्जित राणा आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here