Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh परिवहन मंत्री द्वारा बठिंडा आरटीए कार्यालय में मारे गए छापे के दौरान...

परिवहन मंत्री द्वारा बठिंडा आरटीए कार्यालय में मारे गए छापे के दौरान पाई गई खामियां

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने निरंतर मिल रही शिकायतों के आधार पर आज रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आर.टी.ए.) बठिंडा के कार्यालय में अचानक छापा मारा। रिकार्ड जाँचने पर आर.टी.ए. कार्यालय के कामकाज में कई तरह की खामियां पाई गईं। इस दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुये परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आर.टी.ए. बठिंडा संबंधी पिछले कई दिनों से खबरें मिल रही थीं। मंत्री ने बताया कि कार्यालय द्वारा तैयार बस टाईम टेबल में कमियां पाई गई हैं, आर.टी.ए. कार्यालय द्वारा कई पर्मिट नाजायज़ तौर पर जारी किये गए, कई असली बस ऑप्रेटरों को पर्मिट नहीं दिए गए और कई ऑप्रेटरों को टाईम टेबल में बनती जगह नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि आर.टी.ए. कार्यालय में प्राईवेट बस ऑप्रेटरों द्वारा कब्ज़ा करने सम्बन्धी खबरें भी तब सत्य साबित हुई, जब छापे के दौरान न्यू दीप, आर्बिट और अन्य प्राइवेट बस ऑप्रेटरों के कारिन्दे वहां बैठे पाये गए।

Advertisements

परिवहन मंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव परिवहन श्री विकास गर्ग को आर.टी.ए. सचिव के विरूद्ध जांच के आदेश देते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। परिवहन मंत्री स. भुल्लर ने आर.टी.ए. कार्यालय के स्टाफ को हिदायत की कि कार्यालय में पाई गई कमियों को तुरंत दुरुस्त किया जाये। डिफ़ालटरों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करने की लताड़ लगाते हुये उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती बरदाश्त नहीं की जायेगी। परिवहन मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार में ऐसा कुछ भी नहीं चलेगा और किसी व्यक्ति का अधिकार नहीं छिना जायेगा। उन्होंने कहा कि ग़ैर-कानूनी तौर पर चल रही बसों के मालिकों पर हर हाल में नकेल डाली जायेगी परन्तु किसी भी असली ऑप्रेटर के साथ नाइंसाफी बरदाश्त नहीं की जायेगी।


सोशल मीडिया पर वायरल होती प्राईवेट बस ऑप्रेटरों की ज्यादतियों सम्बन्धी मीडिया के सवालों के जवाब देते हुये स. भुल्लर ने धक्का करने वाले प्राईवेट बस आप्रेटरों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह की धक्केशाही बरदाश्त नहीं की जायेगी। नियमों के उलट जाने वाले ऑप्रेटरों के विरुद्ध बनती कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसके उपरांत मंत्री ने बठिंडा बस स्टैंड के प्रबंधों का जायज़ा भी लिया। उन्होंने सवारियों के साथ बातचीत की और उनकी मुश्किलों जानी। मंत्री ने साफ़-सफ़ाई, पीने के लिए पानी का प्रबंध और शौचालयों की चैकिंग भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here