नाजायज संबंधों के शक में युवक का कत्ल,मामला दर्ज, आरोपी फरार

होशियारपुर/दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। दसूहा के गांव थियाड़ा में पत्नी के साथ नाजायज संबंधों के शक में एक युवक का कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान कुलवीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी नेकनामा के तौर पर हुई है। आरोपी पति कुलविंदर सिंह उर्फ किंदू ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने कुलवीर के भाई हरदीप सिंह के बयानों पर कुलविंदर सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कत्ल करने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलीस को दिए अपने बयान में हरदीप सिंह ने बताया कि बीते दिन उसका भाई कुलवीर किसी काम के लिए दसूहा गया हुआ था। वापिस आते समय वह गांव थियाड़ा के पास रुका और ठेके से शराब ली। इस दौरान ठेके पर काम करते कुलविंदर सिंह उर्फ किन्दू ने अपने साथियों सहित उसे कुछ दूरी पर रोककर हमला करके उसे गंभीर जख्मी कर दिया। इस के बाद मुलजिम मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने वह मौके पर पहुंचे और कुलवीर सिंह को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हरदीप ने बताया कि कुलविंदर की पत्नी कुलवीर सिंह के घर काम करती थी और उसके बच्चों की देखभाल करती थी। उसे पत्नी के कुलवीर सिंह के साथ नाजायज संबंधों का शक था। इसी शक में उसने कुलवीर का कत्ल कर दिया। दसूहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। आरोपियों के किलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके पुलिस आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here