भाजपा ने पिछली पंजाब सरकार के समय हुए घोटालों पर भी की कार्रवाई की मांग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई।जिसमें जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया,बबलू पूरी,कर्मबीर बाली,अश्विनी गैंद,राजा सैनी,कमलजीत सेतिया,अजय शर्मा आदि भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मान सरकार ने पंजाब की सत्ता सम्भालते समय हिमाचल और गुजरात मे चीख चीख कर कहा था कि 10दिनों के अंदर उनकी सरकार ने पंजाब से भ्रष्टाचार ख़त्म कर दिया है।लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान की नाक तले उनकी कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला 1%कमिशन के चक्कर में      आ गए और अपने आप को पाक साफ बताने के लिए तुरन्त पंजाब सरकार ने पुलिस कार्रवाई करवा दी।

Advertisements


भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर हक़ीक़त में मान सरकार भ्रष्टाचार के नाम पर ज़ीरो टालरेंस की नीयत रखती है तो पंजाब की पुरानी कांग्रेस सरकार में रहे दागी मंत्रियों पर भी कार्रवाई करवाएगी,यह मुद्दा आज भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि पूर्व दागी मंत्रियों में बात चाहे साधू सिंह धर्मसोत के स्कारशिप घोटाले की हो या सुंदर शाम अरोड़ा के मोहाली का जेसीटी ज़मीन घोटाला,आदि की हो उनके काले कारनामों पर मान सरकार कार्रवाई करेगी,पंजाब की जनता को इसका इंतज़ार रहेगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब की बागडोर संभालने से पहले आप नेताओं ने हर राजनीतिक मंच से कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के घोटालों पर कार्रवाई करने की बड़ी बड़ी बातें कही थी,लेकिन अब पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों पर मान सरकार इतनी मेहरबान क्यों है और क्यों इनके दाग छुपा रही है।इसका जबाव पंजाब सरकार को देना चाहिए। भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार से माग की है कि अपनी करनी और कथनी में अंतर न करते हुए पंजाब सरकार को पुरानी सरकार के घोटालों को सार्वजनिक कर कार्रवाई करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here