
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसायटी अमृतसर के प्रधान डा. इंद्रबीर सिंह निझर और टीम ने होशियारपुर के स्कूलों का दौरा किया। चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसायटी के प्रधान डा. इंद्रबीर सिंह निझर और उनकी समूची टीम ने श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल माडल टाऊन होशियारपुर का दौरा किया। इस दौरान स्कूल कमेटी मैंबर इंचार्ज डा. हरप्रीत सिंह चावला, अभय सिंह और स्कूल के प्रिंसीपल परमजीत सिंह कौर ने आई हुई समूची टीम का स्वागत किया और स्कूल की कार्यगुजारी बारे अवगत करवाया।

इस दौरान प्रधान चीफ खालसा दीवान ने स्कूल की विद्ययक और सिखी प्रति धार्मिक प्रफूलता की सराहना करने के साथ-साथ पूरे स्टॉफ और विद्यार्थियों के भविष्य को सुनहरी बनाने के लिए अपने द्वारा हर संभव सहायता देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह प्रिंस, जसपाल सिंह ढिल्लों, हरमिंदरपाल, जसमीत सिंह, चरनजीत सिंह चन्नी, ओजागर सिंह, एडवोकेट मनिंदपाल सिंह, एडवोकेट जसविंदर सिंह, हिम्मत सिंह और स्कूल के समूह स्टॉफ मैंबर उपस्थित थे।












