
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर की प्रिंसीपल जोगेश और सहायक डायरैक्टर युवक सेवायें होशियारपुर के स.प्रीत कोहली के निर्देशानुसार रैड रिबन क्लब और एन.एस.एस. इंचार्ज विजय कुमार और रणजीत कुमार के सहयोग से ’’विश्व वातावरण दिवस’’ मनाया गया। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य वातावरण को बचाना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वातावरण सम्बन्धी विस्तार से जानकारी दी गई और इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर दिवस से सम्बन्धित अपनी भावनायें प्रकट की। रैड रिबन क्लब और एन.एस.एस इंचार्ज विजय कुमार और रणजीत कुमार ने विद्यार्थियों को वातावरण स्वच्छ बनाये रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि वातावरण की तरफ ध्यान न दिया गया तो इस धरती के साथ मानव जीवन का अस्तित्व भी मिट जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें नये वृक्ष लगाने चाहिए तथा इनके साथ पहले से लगे हुये पेड़ों की भी रक्षा करनी चाहिए। कुदरत की दी गई हर एक सौगात जैसे हवा और पानी को हमें संभाल कर रखना होगा तांकि आने वाली पीढि़यां भी इनका सुख प्राप्त कर सकें और आनन्द ले सकें ।
प्रिंसीपल जोगेश, सहायक डायरैक्टर युवक सेवायें होशियारपुर के स.प्रीत कोहली, विद्यार्थियों और रैड रिबन क्लब के इंचार्ज विजय कुमार, रणजीत कुमार, बिन्दु शर्मा, कुलविन्दर कौर, भाग्याश्री ने कॉलेज और अपने घरों के आस-पास पौधे लगाये तथा इनकी देखभाल करने का प्रण लिया तांकि आने वाले समय में ऑक्सीजन की कमी न हो, सब स्वस्थ और तंदरूस्त रहें तथा अपना खुशियों भरा जीवन गुजार सकें। विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेज के स्टाफ ने अपने घरों के आस-पास सफाई भी की।












