मोदी सरकार ने देश को 100%  भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन दिया: वर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी मंडल हरियाणा की विशेष बैठक 12 जुलाई रविवार को होशियारपुर के सिटी सेंटर, सिविल लाइन में आयोजित होने वाली रैली के संदर्भ में मंडल अध्यक्ष अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा विशेष रुप से शामिल हुए।  बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा की होशियारपुर में आयोजित होने वाली रैली में मंडल हरियाणा की तरफ से भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता  भाग लेंगे तांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लेकर सरकार की नियियोँ को घर-घर पहुंचाया जा सके।  भारत भूषण वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ने 8 साल का कार्यकाल पूरी ईमानदारी से चलाते हुए राष्ट्र सेवा की है।

Advertisements

 8 साल  में केंद्र सरकार ने 100% भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देश के लोगों को दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वंश वाद, परिवारवाद की नीति को नकारते हुए आम नागरिक के विकास उन्नति, समृद्धि,शिक्षित समाज की संरचना करने में पूरा योगदान दिया है। मोदी सरकार ने पंजाब में ही 148396 घर प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से दिये हैं। जिसकी पूर्व की कांग्रेस सरकारो ने कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत एक सशक्त राष्ट्र बनकर उभरा है।

आज भारत सरकार की नीतियों की विदेशों में भी सराहना की जा रही है, जिसके चलते आम लोगों की यह धारणा बन चुकी है कि 2024 में भी एक बार फिर से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि मोदी सरकार द्वारा 8 साल में किये गए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी वाली सामग्री घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्तायो की ड्यूटी लगाई जाए तांकि विपक्षी पार्टियों के झूठ से पर्दा उठ सके और जनता योजनाओं का लाभ ले सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय चोपड़ा व मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव कुमार फौजी ने कहा कि युवा मोर्चा  कार्यकर्ता  भी रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।         

इस मौके पर गांव कोर्ट के पूर्व सरपंच राकेश कुमार, जनरल सैक्टरी चमनलाल,जनरल सैक्टरी शाम सैनी, युवा अध्यक्ष संजीव कुमार फौजी, किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसविंदर राणा दौलतपुर गिल्ला, टोनी हंस, भूपिंदर सिंह, लक्की ठाकर ढोलबाहा, गुरप्रीत सिंह नंबरदार, हरनेक सिंह, जनरल सैक्टरी रविंद्र फौजी जनौड़ी, पूर्व अध्यक्ष गंधर्व सेन शर्मा आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here