
हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। हरियाना के करीबी गांव लालपुर में गत 26 सितंबर की रात को एक 22 वर्षिय युवक की सांप के काटने से मौत हो गई।

जानकारी अनुसार जिला परिषद सदस्य केहर सिंह ने बताया कि अमर सिंह (22) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी लालपुर जोकि घर में सो रहा था को अचानक रात को घबराहट हुई और उसे कुछ चुभने का आभास हुआ। इस उसके पारिवारिक सदस्यों ने उन्हें सूचित किया और वे उसे सी.एच.सी. भूंगा लेकर गए।
जहां पर डाक्टर ने बताया कि अमर को सांप ने काटा है। इस दौरान अमर को बचाने की डाक्टरों द्वारा काफी कोशिश की गई, मगर उसने दम तोड़ दिया।












