Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh सामाजिक सुरक्षा एवं महिला व बाल विकास विभाग में तरस के आधार...

सामाजिक सुरक्षा एवं महिला व बाल विकास विभाग में तरस के आधार पर सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा तरस के आधार पर रोज़गार से जुड़े मुद्दों के तत्काल समाधान संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आज सामाजिक सुरक्षा एवं महिला व बाल विकास विभाग में दो युवाओं को तरस के आधार पर नियुक्ति पत्र दिए गए। सेवादार मंदीप विरदी को बाल विकास प्राजैक्ट अफ़सर कार्यालय फिल्लौर और सेवादार नरिंदर कुमार को ज़िला प्रोग्राम अफ़सर कार्यालय एसबीएस नगर में तैनात किया गया है।

Advertisements

सामाजिक सुरक्षा एवं महिला व बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दोनों कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें समर्पण भावना एवं ईमानदारी से काम करने के लिए कहा। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग में तरस के आधार पर लंबित पड़े मामलों को तुरंत निपटाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here