भगवान शिव की अराधना को समर्पित होता है श्रावण माह और सूर्य देव कर्क राशि में करते हैं प्रवेश: पं. गुरदेव प्रसाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा की तरफ से भगवान परशुराम भवन एकता नगर में प्रधान मधुसूदन कालिया की अध्यक्षता में श्रावण मास की संक्रांति के शुभ अवसर पर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना करते हुए हवन करवाया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान पंडित कमलेश्वर दत्त शोरी, श्रीमती शमा शोरी ने ने सपरिवार हवन किया। इस दौरान पंडित गुरुदेव प्रसाद ने मंत्रोच्चारण करके हवन पूर्ण करवाया। पंडित गुरुदेव प्रसाद ने बताया कि इस माह सूर्य कर्क राशि मे प्रवेश करते है। श्रावण संक्रांति को कर्क संक्रांति भी कहते हैं। सूर्य के उत्तरायण में होने को मकर संक्रांति और दक्षिणायन में होने को कर्क संक्रांति कहते है।

Advertisements

कर्क संक्रांति पर सूर्य देव की उपासना करना अत्याधिक कल्याणकारी माना गया है। उन्होंने बताया कि स्नान और दान करना कर्क संक्रांति के दिन उत्तम माना जाता है। पंडित सुनील दत्त पराशर ने बताया कि श्रावण मास भगवान शंकर जी को समर्पित होता है और इस श्रावण मास में लोग भगवान शंकर जी की उपासना करते हैं और मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग,धतूरा आदि चढ़ा कर भगवान शंकर जी को प्रसन्न करते हैं। इस अवसर पर संरक्षक हरीश ऐरी ,कमलेश शर्मा, सुरेश तिवारी, कृष्ण शर्मा, विश्वामित्र रामपाल,अनिल शर्मा, वीके भारद्वाज, तरसेम मोदगिल, संदीप शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र मोदगिल, एडवोकेट रोहित जोशी, प्रदीप भारद्वाज, सुनील दत्त पराशर, पंडित संजीव झा, इंजीनियर संदीप शर्मा, मनोज गौड़, संदीप भारद्वाज, कृष्ण कुमार कपिला, चैतन्य वतसैन, कमांडेंट प्रदीप डोगरा, मुकेश शर्मा,अजय शर्मा, वरुण शर्मा, प्रताप शर्मा, राममूर्ति शर्मा, दर्शन कौशल, गौतम कालिया, नरोत्तम शर्मा, सोनू जोशी, सुरेश गोरू, मनदीप गौतम, कमलजीत शर्मा, संजीव कालिया, अश्वनी कालिया, गौरव शर्मा ,पवन शर्मा ,योगेश शर्मा , सतीश कौशल, अशोक शर्मा, राजन पंडित, सुनील शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, राजीव मोदगिल, पुनीत शर्मा और लेडीस विंग की प्रधान सीमा शर्मा , रेणुका शर्मा, मीना शर्मा, सुमन वातसेन, शमा जोशी, मंजू कालिया, अनीता दत्ता, राकेश शर्मा, मंजू शर्मा, मीना शर्मा आदि अन्य ब्राह्मण रत्न सभा में सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here