Saturday, October 31, 2026
Home Crime सेदुपुर मार्ग पर पूर्व सैनिक व उनकी पत्नी से बाइक सवार 5...

सेदुपुर मार्ग पर पूर्व सैनिक व उनकी पत्नी से बाइक सवार 5 हजार की लूट करके फरार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव सेदुपुर मार्ग पर बाइक पर जा रहे पूर्व सैनिक व उनकी पत्नी से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार 5 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो जाने संबंधी समाचार प्राप्त हुआ है। पूर्व सैनिक अमरीक सिंह व उनकी पत्नी ने बताया कि वह गांव दाता से दसूहा जा रहे थे तथा जब वे सेदुपुर मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी।

Advertisements

इसके बाद बाइक सवार गिए गए और उनमें से एक युवक ने उनकी पत्नी का पर्स छीनने का प्रयास किया। छीनाछपटी में पर्स में रखे 5 हजार रुपये की राशि नीचे गिर गए। लुटेरे ने वह रुपये उठाए और मोटरासइकिल पर बैठकर फरार हो गए। सारी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here