Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh नामी खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी देने और हर टूर्नामैंट के विजेताओं को...

नामी खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी देने और हर टूर्नामैंट के विजेताओं को नकद इनाम देने के लिए बनेगी नयी खेल नीति: मीत हेयर

मोहाली, (द स्टैलर न्यूज़)। खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करने वाले खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी देने और हर खेल के बड़े टूर्नामैंट में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को नकद इनाम के घेरे में लाने के लिए पंजाब सरकार मौजूदा खेल नीति में कई तबदीलियाँ करके नयी व्यापक खेल नीति बना रही है। यह बात पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कही।

Advertisements

खेल मंत्री मीत हेयर ने यह बात आज निशानेबाज़ी विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीत कर वतन लौटे अर्जुन बबूटा का स्वागत और सम्मान करने के मौके पर कही। मीत हेयर, जलालाबाद से विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कम्बोज़ और स्थानीय काऊंसलर सरबजीत सिंह मोहाली के फेज़ 11 स्थित अर्जुन बबूटा की रिहायश में पहुँचे थे। मीत हेयर ने अर्जुन बबूटा को शानमयी प्राप्ति के लिए मुबारकबाद देते हुये कहा कि उसने राज्य और देश का नाम रौशन किया है। इस प्राप्ति से नयी उम्र के खिलाड़ी उत्साहित होंगे। उन्होंने अर्जुन को भविष्य के मुकाबलों और 2024 में पैरिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब में खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष यत्न कर रही है जिससे पंजाब फिर से खेल में देश का नंबर एक राज्य बन सके। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी देनी यकीनी बनाई जायेगी। नकद इनाम देने के लिए इस समय पर सभी खेलों के लिए एक ही नीति है जबकि हर खेल में टूर्नामैंट का शड्यूल, स्तर और किस्म अलग-अलग है, इसलिए हर खेल के अहम टूर्नामैंटों को नकद इनाम के घेरे में लाया जायेगा।

अर्जुन बबूटा के साथ बातचीत करते हुये मीत हेयर ने बताया कि मोहाली के फेज़ 6 स्थित रेंज को आधुनिक दर्जे का बनाया जा रहा है। उन्होंने अर्जुन बबूटा से विश्व कप के मुकाबले और उसके खेल संबंधी जानकारी भी ली और अर्जुन की राइफल और पदक भी देखे। अर्जुन ने अपने घर में बनाई शूटिंग रेंज भी दिखाई जो कोविड-19 के समय के दौरान अभ्यास के लिए विशेष तौर पर बनाई थी।

विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कम्बोज़ ने कहा कि अर्जुन ने जलालाबाद का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है। जि़क्रयोग्य है कि बबूटा परिवार पैतृक तौर पर जलालाबाद शहर का रहने वाला है। इस मौके पर अर्जुन के पिता नीरज बबूटा और माता दीप्ति बबूटा ने खेल मंत्री का घर आकर प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद किया। दीप्ति बबूटा जो पंजाबी लेखिका है, ने अपनी पुस्तकों का सैट भी खेल मंत्री को भेंट किया। इस मौके पर जि़ला खेल अधिकारी गुरदीप कौर और नायब तहसीलदार अर्जुन ग्रेवाल भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here