Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur 30 जुलाई से 5 अगस्त तक लंगर लगाएगा जय शिव शंकर सेवा...

30 जुलाई से 5 अगस्त तक लंगर लगाएगा जय शिव शंकर सेवा दल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जय शिव शंकर सेवा दल की तरफ से श्रावण माह में माता चिचंतपूर्णी जी के मेले के उपलक्ष्य में पंजाब-हिमाचल सीमा के समीप गांव पांबरा में वार्षिक लंगर लगाया जा रहा है। यह लंगर 30 जुलाई से 5 अगस्त तक लगाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए जहां भोजन की व्यवस्था की जाएगी वहीं उनके आराम करने हेतु भी प्रबंध किया जाएगा। यह जानकारी दल के सदस्य मल्होत्रा ने दी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here