Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal असंवेदनशील और जनविरोधी सरकार से जनता तंग: प्रेम कौशल

असंवेदनशील और जनविरोधी सरकार से जनता तंग: प्रेम कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता के प्रति और क्रूरता करते हुए केंद्र सरकार ने खाने पीने के तमाम ज़रूरी सामानो पर जी एस टी लगा कर एक बार फिर यह साबित कर दिया कि देश में एक क्रूर, असंवेदनशील,अंहकारी तथा जनविरोधी सरकार सत्तासीन है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आटा,दूध, दही और अन्य खाने की चीजों पर टैक्स लगा कर देश में अंग्रेजों की  हकूमत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया ।

Advertisements

सरकार की नीतियों से जहां एक ओर रोजगार और आमदन के साधन खत्म हो रहे हैं वही दूसरी ओर कीमतों में बेतहाशा इज़ाफा करके जनता का जीना दूभर करने का कार्य हो रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश के इतिहास में इतनी जनविरोधी और अमानवीय सोच वाली सरकार कभी नहीं हुई। उन्होंने पूछा कि पूंजीपतियों को हर प्रकार के लाभ देकर और उनके आगे नतमस्तक रहने वाले महान विश्वगुरु का चाबुक देश के माध्यम तथा गरीब बर्ग पर ही क्यों चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here