रसील मनकोटिया ने संभाला हिमाचल गौ सेवा समिति अध्यक्ष का कार्यभार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। गौ सेवा समिति जामली धाम के अध्यक्ष रसीले सिंह मनकोटिया ने हिमाचल गौ सेवा समिति का प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार  संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल गौ सेवा समिति  एक रजिस्टर्ड एनजीओ है जिसके तहत प्रदेश की 148 तथा हमीरपुर जिला की 28 गौशालाएं पंजीकृत हैं।

Advertisements

गौवंश की रक्षा के लिए प्रदेश भर में गौशालाओं, गौ सदनों एवं गौ-अरण्यों के बेहतर संचालन के लिए यह संस्था कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश गौ सेवा समिति द्वारा प्रदेश में बेसहारा गौवंश के संरक्षण को गौ सदन/गौशाला एवं गौ आरण्य में रखने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है और हजारों गाएं इस वक्त गौशालाओं में  पाली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here