Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री ने 41 सर्वेक्षकों को नियुक्ति-पत्र सौंपे

भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री ने 41 सर्वेक्षकों को नियुक्ति-पत्र सौंपे

????????????????????????????????????

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब निवासियों को रोजग़ार के मौके प्रदान करने की मुहिम को आगे ले जाते हुये भूमि एवं जल संरक्षण और स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने आज भूमि और जल संरक्षण विभाग के अधीन 41 सर्वेक्षकों को नियुक्ति-पत्र सौंपे। स्थानीय म्यूंसीपल भवन में एक सादे परन्तु प्रभावशाली समागम के दौरान नव-नियुक्त उम्मीदवारों को संबोधन होते हुये डॉ. निज्जर ने कहा कि पंजाब में सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया था कि पंजाब की नौजवानी को विदेशों में जाने से रोकने के लिए पंजाब में ही रोजग़ार के साधन पैदा किये जाएंगे। इसी वायदे को पूरा करते हुये अलग-अलग विभागों में बड़े स्तर पर भर्ती की जा रही है। 

Advertisements

उन्होंने नव-नियुक्त हुए उम्मीदवारों को बधाई देते हुए प्रत्येक को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अपने काम के प्रति समर्पित होकर ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. निज्जर ने कहा कि जिस पद पर वह नियुक्त हुए हैं वह सीधे तौर पर भूमि एवं जल संरक्षण विभाग की योजना और कामों को लागू करने से सम्बन्धित है, जोकि मौजूदा समय में बहुत अहम है। उन्होंने पंजाब में पानी के गिर रहे स्तर को देखते हुए नये पहलकदमियां और नये प्रोग्राराम बनाने और चल रहे भूमि एवं जल संरक्षण के कामों को और प्रभावशाली करने का संदेश दिया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में बड़े स्तर पर पानी संभाल की मुहिम शुरू करने के लिए भी कहा क्योंकि इस क्षेत्र में राज्य के जल स्रोत का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा प्रयोग में आता है। 

डॉ. निज्जर ने विभाग में अन्य कैटेगरियों के मुलाजिमों की कमी के मसले को देखते हुए यकीन दिया कि राज्य सरकार इन मुलाजिमों की भर्ती के लिए उचित प्रयास कर रही है और खाली पड़े पदों को सही और पारदर्शी ढंग से बहुत जल्द भरा जायेगा। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ( भूमि एवं जल संरक्षण) सरवजीत सिंह और मुख्य भूमि पाल महिंदर सिंह सैनी समेत विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here