
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्य में गैंगस्टरों के विरुद्ध मुहिम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पुलिस बल खास करके गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स को मुबारकबाद दी। आज यहां जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध निर्णायक जंग छेड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की वचनबद्धता के तहत आज पंजाब पुलिस को अमृतसर में गैंगस्टर विरोधी मुहिम में बड़ी कामयाबी मिली है। भगवान मान ने सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी जिन्होंने गैंगस्टरों के खिलाफ इस ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी से पूरा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में से गैंगस्टरों का सफाया करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने ऑपरेशन के दौरान असाधारण बहादुरी और साहस का प्रगटावा किया है उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए बहादुरी और पेशेवर वचनबद्धता की शानदार रिवायत को कायम रखा। भगवंत मान ने कहा कि यह गैंगस्टर मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में शामिल थे।











