राष्ट्रपति के रूप में साधारण महिला की नियुक्ति पर देश गोरवान्वित: वर्मा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी में भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू जी के चुने जाने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। बुललोवाल में शामचौरासी के मंडल अध्यक्ष गुरजीत सिंह सूरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधानसभा प्रभारी भारत भूषण वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

Advertisements

इस अवसर पर वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र देश की ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन के वल पर देश के किसी भी बड़े से बड़े पद को प्राप्त कर सकता है। भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद और भाई भतीजा बाद के लिए कोई स्थान नहीं है देश की चुनी गई राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी इस बात की जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज एक आदिवासी समुदाय से साधारण महिला की नियुक्ति पर देश गौरव महसूस कर रहा है उन्होंने लोगों को  बधाई दी और लड्डू बांटे।

इस अवसर पर कुलविंदर सिंह, गुरमिंदर सिंह, सतपाल सिंह, सोहन सिंह, गुरमीत सिंह, मोहन लाल, सुखविंदर सहोता, कुलवंत सिंह , गोपी, पलविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here