Thursday, October 29, 2026
Home Himachal सुखविंदर सुक्खू बोले, चुनाव से पहले हर बार सपने बेचते हैं मोदी

सुखविंदर सुक्खू बोले, चुनाव से पहले हर बार सपने बेचते हैं मोदी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव से पहले हर बार सपने बेचते हैं। लोगों के खाते में अब तक 15 – लाख रुपए नहीं आए। गैस सिलेंडर 1150  रुपए का हो गया है। सुखविंद्र सुक्खू हमीरपुर विस क्षेत्र के भगेटू में कांग्रेस जन संपर्क सम्मेलन में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा 37  पंचायतों में ऐसे 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisements

 उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और नशाखोरी चरम पर है। सरकार इन मुख्य मुद्दों का हल निकालने में नाकाम रही है। केंद्र सरकार ने भी महंगाई व बेरोजगारी से राहत दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। पेट्रो पदार्थों व रसोई गैस सिलेंडर की कीमत आसमान पर है। सुक्खू ने कहा कि इस बार प्रदेश में चुनाव व्यवस्था परिवर्तन के लिए होंगे। टिकट किसी को भी मिले जनता कांग्रेस के निशान हाथ को वोट देंगे । उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर सीधे हमले करते हुए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। पुलिस भर्ती परीक्षा घोटाले में स्वयं सीएम ने सीबीआई  जांच  की घोषणा की लेकिन आज तक नोटिफिकेशन नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही करोड़ों रुपए के पुलिस भर्ती घोटाले की जांच होगी और दोषी अधिकारियों को सलाखों के पीछे किया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here