Sunday, November 1, 2026
Home Himachal युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने शहीदों को याद  किया

युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने शहीदों को याद  किया

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के युवाओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की I शहीद मृदुल शर्मा स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी और ‘भारत माता की जय’  के उदघोषों से वीर बहादुर सैनिकों के बलिदान को याद किया I कारगिल युद्ध में शहीद हुए हिमाचल के 52 और हमीरपुर के 8 जवानों के सर्वोच्च बलिदान को भी याद किया गया I स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल कालिया और कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह ने शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन  अर्पित किये I इस दौरान डॉ चन्दन राणा, पंकज मिन्हास, टोनी ठाकुर, विकास लट्ठ, अखिलेश चौधरी, शिवांशु, अभिनव, अंकुश शर्मा आदि  युवा मौजूद रहे I 

Advertisements

युवा कांग्रेस के मिडिया चेयरमेन डॉ चन्दन राणा ने कहा कि कारगिल युद्ध और ऑपरेशन विजय में भारतीय सेना द्वारा दिखाई गयी  वीरता और जीत के आगे पूरा देश नतमस्तक है I कारगिल विजय दिवस के माध्यम से हम उनके बलिदान को कृतज्ञता की भावना के साथ याद और नमन  करते हैं I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here