Thursday, November 12, 2026
Home Himachal भोरंज अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से दिक्कत में मरीज: प्रेम कौशल 

भोरंज अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से दिक्कत में मरीज: प्रेम कौशल 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सिविल अस्पताल भोरंज में अल्ट्रासाउंड का डॉक्टर नहीं होने की वजह से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करने के साथ साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी ब्यान में कहा कि पहले लगभग डेढ़ साल तक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सिटीस्कैन की मशीन खराब रही और अब जब से सिटीस्कैन शुरू हुआ है हफ्ते में एक दिन के लिए रेडियोलॉजिस्ट का डेपुटेशन समाप्त कर दिया गया।

Advertisements

कौशल ने कहा कि भोरंज क्षेत्र के लोगों और  विशेष कर गर्भबती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं होने के चलते भारी परेसानी और यातना का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल भोरंज बहुत बड़ी आबादी को सेवाएं दे रहा है और यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विभाग किसी अन्य स्वास्थ्य संस्थान से रेडियोलॉजिस्ट को डिप्यूट कर क्षेत्रवासियों को राहत दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here