Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 131 लायब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र बाँटे

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 131 लायब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र बाँटे

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की तरफ से नौजवानों को रोज़गार देने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस द्वारा पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन नियुक्त किये जाने के लिए चुने गए 131 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए। 

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले लायब्रेरियनों को सरकारी नौकरी मिलने की बधाई देते हुये बेहतरीन सेवाएं देने के लिए भी प्रेरित किया। 

स. बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से सबसे अधिक ध्यान शिक्षा विभाग को दिया जा रहा है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी तनदेही से निभाने की अपील की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here